शादी के बाद हर लड़की को फेस करनी पड़ती हैं ये Embarrassing Moments

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 12:33 PM (IST)

शादी के बाद लड़की की जिंदगी और रिश्ते पूरी तरह बदल जाते हैं। शादी का पहला महीना लड़कियों के लिए सबसे खास होता है क्योंकि इस दौरान वह नई जगह और फैमिली के साथ अपनी लाइफ शेयर कर रही होती हैं। वहीं शुरूआती समय पर ससुराल वाले नवेली दुल्हन की मूवमेंट को नोटिस करते हैं। आपको भी कभी न कभी ऐसी कुछ बातों को फेस करना पड़ा होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि शादी के बाद नई दुल्हन को  आखिर किन-किन बातों का सामना करना पड़ता है।

 

किचन में पहली बार खाना बनाना

भले ही लड़कियां खाना बनाने में चाहे कितनी भी एक्सपर्ट क्यों ना हो लेकिन शादी के बाद पहली बार किचन में जाते समय वह नर्वस हो ही जाती है। जब शादी के बाद वह पहली बार किचन में जाती है तो उन्हें बस इसी बात की चिंता होती है कुछ गड़बढ़ ना हो जाए।

PunjabKesari

संबंध बनाते समय

शादी के बाद पहली बार संबंध बनाते समय लड़कियों को काफी शर्मिंदगी होती है क्योंकि पहली बार किसी का स्पर्श उसके साथ हो रहा होता। ऐसे में वह खुद को अनकंफर्टेबल महसूस करती है।

 

फर्स्ट नाइट के बाद ससुराल को फेस करना

अपनी शादी की पहली रात हर लड़की को काफी शर्मिंदगी भरी लगती है क्योंकि इस दिन कजिन व रिश्तेदारों मजाक कर रहे होते हैं। वहीं शादी के दूसरे दिन जब सास-ससुर पूछते हैं कि पोता-पोती का मुंह कब दिखाएंगे वह शर्मिंदा हो जाती हैं।

PunjabKesari

लॉन्जरी धोते समय

शादी के पहले महीने में कुछ लड़कियां अपनी लॉन्जरी या अंडरगार्मेंट्स को धोने के बाद रात को रूम में ही उन्हें सुखाने लग जाती है क्योंकि वह नहीं चाहती कि कोई उससे लॉन्जरी के ब्रांड व कलर के बारे में सवाल करें। ये सब बाते उसे काफी शर्मिंदा करती हैं।

 

अनकंफर्टेबल सिचुएशन

शादी के बाद नए लोगों के बीच लड़की डकार या गैस पास करते हुए काफी अनकंफर्टेबल महसूस करती है। इस काम के लिए या तो उसे सभी के सोने का इंतजार करना पड़ता है या वॉशरूम में जाना पड़ता है।

 

पहली बार ड्रिंक करना

अगर ससुराल वाले किसी फंक्शन या घर में एक-साथ ड्रिंक करते है तो अगले दिन उन्हें फेस करना मुश्किल हो जाता है। कई बार ड्रिंक करने के बाद आप या वो ऐसा कुछ बोल देते हैं, जिसके कारण उसे अगले दिन सबके सामने शर्मिंदगी महसूस होती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static