Beauty: एग व्हाइट से दूर होंगे जिद्दी ब्लैकहेड्स

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 12:27 PM (IST)

अंडा सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह तो हम सभी जानते है। मगर क्या आप जानते हैं कि अंडे का सफेद भाग (एग व्हाइट) स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी मदद से आप कोमल, मुलायम और निखरी स्किन पा सकते हैं। चेहरे की कई प्रॉब्लम को दूर करने के लिए एग व्हाइट एक नेचुरल और किफायती तरीका है। अगर आप स्किन में जलन, ब्लेकहैड्स से परेशान हैं तो अंडे का सफेद हिस्सा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको इसके फायदे और इस्तेमाल के तरीकों के बारे में बताएंगे-

 

एग व्हाइट के फायदे

ब्लैकहेड्स को करें दूर

आजकल ब्लैकहेड्स की समस्या तो लगभग हर किसी को होती है लेकिन एग व्हाइट के इस्तेमाल से आप इस परेशानी को भी दूर कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल चेहरे से गंदगी के साथ ब्लैकहेड्स को निकालने में भी मदद करता है। 

 

चेहरे के बालों को हटाने के लिए

एग व्हाइट लगाने से आपके चेहरे के अनचाहे बाल आसानी से निकल जाते हैं। एग व्हाइट न सिर्फ आपके अनचाहे बालों को निकालने में मदद करता है बल्कि इससे आपकी त्वचा भी टाइट और मुलायम हो जाती है। वैक्स करवाने के बावजूद भी चेहरे पर कई बार बाल आ जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए आप एग व्हाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

 

ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद

एग व्हाइट खुले हुए पोर्स को भरने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ करने में भी मदद करता है। एग व्हाइट को चेहरे पर कुछ देर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसकी पपड़ी को हटाकर चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। यह झुर्रियों को हटाने के साथ त्वचा में मौजूद ऑयल को सोख लेगा। इससे आपके चेहरे का ऑयलीपन पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

PunjabKesari

 

एग व्हाइट का इस्तेमाल

एग व्हाइट और शहद मास्क

एग व्हाइट और शहद मास्क बनाने के लिए अंडे के सफेद हिस्से में शहद मिलाएं और पेस्ट बनाएं। फिर एक ब्रश लें और चेहरे पर दो-तीन परतें लागू करें और इसे 20 मिनट तक छोड़ दें। अब पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को हर दूसरे दिन दोहराएं।

PunjabKesari

 

बेकिंग सोडा और एग व्हाइट 

ब्लैकहेड्स हटाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा को एक अंडे में मिलाएं और पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और अंगुलियों से धीरे-धीरे 5 मिनट रब करें। 10 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें।

 

शुगर स्क्रब और एग व्हाइट 

शुगर स्क्रब बनाने के लिए आपको 2 अंडे का सफेद हिस्सा और 1 चम्मच चीनी की जरूरत है। अच्छी तरह से इन दोनो को मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लागू करें और कुछ मिनटों के लिए सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे रब करें। 10 मिनट के लिए स्किन पर मिश्रण छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।

PunjabKesari

 

दलिया और एग व्हाइट 

दलिया और एग व्हाइट ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए 2 टेबल स्पून दलिया और 2 टेबल स्पून एग व्हाइट का पेस्ट बनाएं। अब सर्कुलर मोशन में चेहरे पर रब करें। 10-15 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें और सूखे तौलिए से साफ कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static