बरसाना की गलियों में खेली गई लठमार होली

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 10:50 AM (IST)

मथुराः ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थल बरसाना में शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली गई जिसमें महिलाओं ने पुरूषों पर लाठियां बरसाई और पुरूषों ने हंसते हुए ढाल से अपना बचाव किया। इन अनूठी होली को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बरसाने में आए हुए थे। बरसाना की हुरियारिनों (लाठी चलाने वाली महिलाएं) से होली खेलने नन्दगांव से आए हुरियारों (ढाल लेकर होली खेलने वाले पुरूष) पर लाठियां बरयायीं। यह पुरानी परम्परा है जिसे हर वर्ष फाल्गुन मास की नवमीं के दिन मनाया जाता है।

शनिवार को एक बार फिर कुछ इसी प्रकार की होली होगी, लेकिन उसका स्थान बरसाना के बजाय नन्दगांव होगा। नन्दगांव में होली खेलने बरसाना के हुरियारे जायेंगे और हुरियारिनें स्थानीय महिलाएं होंगी। लठामार होली के मौके पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी बरसाना में मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static