पेट्रोल के दाम 8 पैसे बढ़े- डीजल की कीमत 7 पैसे घटी, जानें आज के दाम

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 09:23 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः आज देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शनिवार 16 मार्च 2019 को पेट्रोल के दाम 8 पैसे बढ़ाए और डीजल के 7 पैसे घटाए। आज दिल्ली में पेट्रोल 72.55 रूपए और डीजल 67.22 रूपए प्रति लीटर बिक रह है। 
PunjabKesari
पेट्रोल की कीमत

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 72.63 रुपए 67.15 रुपए
मुंबई 78.25 रुपए 70.34 रुपए
कोलकाता 74.71 रुपए 69.94 रुपए
चेन्नई 75.43 रुपए 70.96 रुपए

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 72.63 रुपए प्रति लीटर हो गया वहीं कोलकाता में पेट्रोल 74.71 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 78.25 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 75.43 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। 
PunjabKesari
डीजल की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 67.15 रुपए प्रति लीटर हो गया है वहीं कोलकाता में डीजल 69.94 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल 70.34 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 70.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब के जालंधर की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 72.51 हो गए। वहीं लुधियाना में पेट्रोल 72.99 रुपए, अमृतसर 73.09 रुपए, पटियाला में 72.89 रूपए और चंडीगढ़ में 68.68 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

जालंधर 72.51 रुपए 66.04 रुपए
लुधियाना 72.99 रुपए 66.47 रुपए
अमृतसर 73.09 रुपए 66.57 रुपए
पटियाला 72.89 रुपए 66.38 रुपए
चंडीगढ़ 68.68 रुपए 63.96 रुपए

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News