मुस्लिम बंदियों को लेकर अमेरिका सख्त, चीन पर लगा सकता है प्रतिबंध

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 03:20 PM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिका ने चीन के शिनजियांग प्रांत में मुसलमानों को बंदी बनाये जाने के मुद्दे पर चीन पर प्रतिबंध लगाने के संकेत दिये हैं। विदेश विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनो ने संवाददाताओं से कहा कि हम चीन से इन नीतियों को खत्म करने और मनमाने ढंग से गिरफ्तार किये गये मुसलमानों को रिहा करने का दबाव बनाते रहेंगे।

पलाडिनो ने कहा कि हम मुसलमानों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वालों को जिम्मेदार ठहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिका इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र के साथ साथ उसके मानवाधिकार उच्चायुक्त के साथ बात कर इस मामले को प्रमुखता से उठाने की कोशिश करेगा। 

गौरतलब है कि चीन ने पूरे शिनजियांग क्षेत्र से दस लाख से ज्यादा तुर्की मुस्लिमों को राजनीतिक शिक्षा देने के नाम पर कथित तौर पर गिरफ्तार कर रखा है। वही देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में रहने वाले उइगर मुसलमानों को भी बड़ी संख्या में आतंकवाद निरोधक लड़ाई की आड़ में गिरफ्तार कर रखा है। वहीं चीन ने अपने उपर लगे इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह नस्ल भेद उन्मूलन से संबंधित अंतरराष्ट्रीय संधि का पूरी तरह पालन करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News