दो वाहनों में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत 15 घायल

3/15/2019 8:49:20 AM

सागर: जिले में उस समय हड़कंप फैल गया जब बांडा में हुए एक भीषण सड़क हादसा में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार मिनी ट्रक 407 वाहन सवारियों से भरी मैजिक गाड़ी से जा टकराया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हो गए हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, हादसा बंडा से 2 किमी दूर हरसिद्धी मंदिर ग्राम जमुनिया के पास हुआ है। रास्ते में क्रासिंग के चक्कर में आमने सामने की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि मिनी मैजिक के परखच्चे उड़ गए। गंभीर घायलों को उपचार के बाद बंडा से सागर रेफर किया गया। सभी मृतक छतरपुर के बक्स्वाहा बम्होरी के मुडिया के निवासी बताये जा रहे हैं। जो ग्राम मुडिया बम्होरी जिला छतरपुर से बांदरी क्षेत्र के उमावड़ा गांव बहिन के जन्मोत्सव में गन्ता लेकर जा रहे थे। ये सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। पुलिस और एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बंडा सामुदयिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया और उनका उपचार करने के उचित निर्देश दिए। 10 गंभीर घायलों को सागर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News