किचन के 8 छोटे-छोटे वास्तु टिप्स घर में लाएंगे खुशियां
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2020 - 11:22 AM (IST)
जीवन में सुख-शांति की इच्छा हर व्यक्ति रखता है लेकिन कई बार घर में आर्थिक संकट कलह-कलेश जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। इसका कारण आपकी किचन का वास्तु दोष हो सकता है। परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको किचन से जुड़े कुछ छोटे-छोटे वास्तु टिप्स बताएंगे, जो ना सिर्फ आपके घर में खुशियां लाएंगे बल्कि इससे पैसों की किल्लत भी दूर होगी।
किचन से जुड़े वास्तु टिप्स
सही दिशा में रखें रेफ्रिजरेटर
रेफ्रिजरेटर को किचन की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। इससे घर सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इसके अलावा इससे घर की गृहणि के साथ-साथ बाकी सदस्यों का मन भी शांत होगा।
गैस स्टोव की दिशा भी हो सही
रसोईघर में चूल्हा, स्टोव या गैस ऐसी जगह पर रखें जहां से महिलाओं को किचन का दरवाजा आसान से दिख सकें। इससे गृहणियां तनाव मुक्त रहेंगी।
किचन की दीवारों का रंग
घर के साथ-साथ किचन की दीवारों का रंग भी वास्तु के मुताबिक चुनें। किचन में डार्क रेड, पर्पल या ऑरेंज कलर करवाने से बचें। इससे घर के सदस्यों की सेहत बार-बार खराब हो सकती है। वास्तु के हिसाब से किचन की दीवारों पर लाइट, सफेद व पैस्टल कलर करवाना बिल्कुल सही होता है।
टूटे बर्तन व क्रॉकरी
महिलाएं को चीजों से इतना लगाव होता है कि वह टूटने पर भी उन्हें नहीं फेंकती लेकिन बता दें कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप किचन में रखे टूटे बर्तन, क्राकरी या अन्य चीजें फेंक दें।
स्टील के डिब्बों में रखें राशन
राशन रखने के लिए प्लास्टिक की बजाए स्टील के डिब्बो का इस्तेमाल करें। इससे परिवार में संपन्नता बनी रहेगी।
खराब नल से होती है धन हानि
अगर रसोई नल खराब या उससे लगातार पानी टपक रहा है तो इसे तुरंत ठीक करवाएं क्योंकि इससे धन हानि होती है।
किचन को रखें साफ
किचन को हमेशा साफ रखें। इधर-उधर बिखरा सामान व गंदगी का असर ना सिर्फ सेहत पर पड़ता है बल्कि इससे घर में दरिद्रता भी बढ़ती है।
डस्टबीन भी हो सही जगह
किचन में रखे जाने वाले डस्टबीन की दिशा साउथ या साउथ वेस्ट में होनी चाहिए।