ये एक तस्वीर बदल सकती है आपकी तकदीर

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 09:36 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आज के समय में वास्तु का प्रचलन लोगों के बीच काफी बढ़ गया है। हर व्यक्ति अपने घर या आफिस में रखने वाली हर वस्तु वास्तु के हिसाब से ही करता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर या दुकान में पक्षियों की तस्वीरें लगाने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। जिन लोगों को मेहनत करने पर भी कोई सफलता नहीं मिलती तो उन लोगों को पक्षियों की तस्वीरें लगाने चाहिए। इससे उनकी सफलता के चांसेस पहले से ज्यादा बड़ जाते हैं। वैसे कहा भी जाता है कि पक्षी जहां होते हैं वहां का वातावरण अपने आप ही आनंनदित हो जाता है। तो चलिए आज आपको बताएंगे कि वास्तु के हिसाब से किस पक्षी की तस्वीर लगाने से आपको सफलता हासिल हो सकती है। 
PunjabKesari, kundli tv, phoenix bird image
वैसे तो आप किसी भी पक्षी की फोटो अपने घर या दुकान में लगा सकते हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से फिनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाने से आपका भाग्य जाग सकता है और इसके साथ ही इससे आपकी सफलता के योग बनने शुरू हो जाते हैं। कहते हैं कि इसे लगाने से घर में पहले से मौजूद नकरात्मक शक्ति का नाश होता है। लेकिन आपको इस बात को भी ध्यान में रखना पड़ेगा कि फिनिक्स पक्षी नाम का कोई पक्षी नहीं है, बल्कि ये एक कल्पानाकृति है और  जिसे वास्तु के हिसाब से सफलता का रूप माना जाता है।
PunjabKesari, kundli tv, phoenix bird image
वास्तु के मुताबिक फिनिक्स पक्षी पॉजिटिव ऊर्जा, प्रसिद्धि और विकास का प्रतिनिधित्व करता है। इस पक्षी की तस्वीर अथवा मूर्ति को घर में रखने से सफलता के रास्ते में आ रही कठिनाईयों से बाहर निकलने में आसानी होती है। ऐसा माना जाता है कि यह व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।   
PunjabKesari, kundli tv, phoenix bird image
मार्च में ये 7 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News