भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से अस्पताल में मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, सियासी हलचल तेज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 06:22 PM (IST)

मेरठ: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की मंगलवार गिरफ्तारी के बाद तबियत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस बीच चंद्रशेखर से मिलने प्रियंका गांधी अस्पताल पहुंची। उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज बब्बर के पहुंचने से सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका यहां करीब आधे घंटे तक रहीं, लेकिन अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने मीडिय़ा से कोई बात नहीं की।

उल्लेखनीय है कि सहारनपुर जिले के थाना देवबंद में मंगलवार को भीम आर्मी के संस्थापक और उनके समर्थकों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि चन्द्रशेखर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अपने समर्थकों के साथ मोटर साइकिल और गाडिय़ों के जुलूस निकाल रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची देवबंद पुलिस ने चंद्रशेखर समेत उनके कई साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि जब चन्द्रशेखर और उनके समर्थकों ने आदर्श आचार सहिता का उल्लंघन करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। चन्द्रशेखर ने शनिवार को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि यदि गठबन्धन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा तो दोनों सीटों पर भीम आर्मी मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। 

भीम आमी के सहारे दलित वोटबैंक में सेंध लगाने की कोशिश
बता दें कि भीम आर्मी का पश्चिमी यूपी के सहारनपुर समेत आसपास के कई जिलों में खासा प्रभाव है। इसी के बहाने कांग्रेस दलित वोटबैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। 

सोकर उठा को प्रियंका गांधी सामने बैठी थीं: चंद्रशेखर
चंद्रशेखर ने बताया कि जब हम सोकर उठे तो प्रियंका गांधी सामने बैठी थीं। प्रियंका ने हमारी तबीयत के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि ये मुलाकात सियासी मुलाकात नहीं थी। हम मिलकर बीजेपी को रोक सकते हैं। मैं बहुजन समाज के साथ खड़ा हूं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static