देवी लक्ष्मी के साथ इस देवता को करें प्रसन्न, छमा-छम होगी पैसों की बरसात

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 03:00 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
पैसा तो हर किसी की ज़रूरत है। इसी पैसे को पाने के लिए लोग नाजाने क्या क्या है करते हैं। कुछ लोग अपने जीवन में अधिक धन पाने के इतने इच्छुक होते हैं कि इसी के चलते वो गलत कामों में पड़ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि उन्हें मेहनत करने के बाद वो सब हासिल नहीं कर पाते। तो उन्हें लगता है गलत तरीकों से पैसा कमाना आसान होता है। लेकिन आपको बता दें कि आपको ऐसा कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। जी हां, अगर आप भी अपनी इच्छानुसर पैसा पाना चाहते हैं कि तो आपको इसके लिए कुछ ज्यादा करने की ज़रूरत नहीं है। इसके लिए आपको सिर्फ कुबेर देव को प्रसन्न करना होगा। अब सवाल ये है इन्हें प्रसन्न कैसे करना है। आइए हम आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें-
PunjabKesari, Kuber Dev, Kubera Dev, कुबेर देव, कुबेर देव
इतना तो सब जानते ही होंगे कि लक्ष्मी जी को धन की देवी कहते हैं। इन्हीं की पूजा से व्यक्ति को जीवन में पैसे की प्राप्ति होती है। लेकिन कई बार इनकी पूजा करने से भी धन की प्राप्ति नहीं हो पाती। तो आपको बता दें कि देवी लक्ष्मी अलावा कुबेर देव को प्रसन्न करके उनसे अपार धन पाया जा सकता है। 
PunjabKesari, Kuber Dev, Kubera Dev, कुबेर देव, कुबेर देव और देवी लक्ष्मी
हिंदू धर्म के शास्त्रों में कुबेर देवता को धन का देवता माना जाता है बल्कि कहा जाता है कि पृथ्वी लोक की समस्त धन संपदा का स्वामी कुबेर देवता को ही माना गया है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार कुबेर देवता भगवान शिव जी के परम सेवक थे। इन्हें धन के अधिपति भी कहा जाता है। ज्योतिष के मुताबिक इनको मंत्रों की साधना से प्रसन्न किया जा सकता है।

धन प्राप्ति के लिए-
जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए निम्न दिए गए मंत्र का जाप करें।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः
PunjabKesari, Kuber Dev, Kubera Dev, कुबेर देव, धन के देवता कुबेर देव
मान्यता है कि अगर इस मंत्र से कुबेर देवता की इस मंत्र से नियमित रूप से साधना की जाए तो धन लाभ प्राप्त होता है।

सुख-सौभाग्य प्राप्ति के लिए-
इसके साथ ही कुबेर देवता के साथ-साथ देवी लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करते हैं तो इससे जीवन में उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इससे जीवन में ऐश्वर्य, सुख सौभाग्य, व्यवसाय में वृद्धि, अष्ट सिद्धि, आर्थिक विकास, संतान सुख, बेहतर स्वास्थ्य, आयु में वृद्धि और सभी सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। तो इस सबकी प्राप्ति के लिए आगे दिए गए मंत्रों का जाप करें।   
PunjabKesari, Kuber Dev, Kubera Dev, कुबेर देव, कुबेर देव और देवी लक्ष्मी
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
जानें, क्या होता है सूतक-पातक ? बरतें ये सावधानियां (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News