जानिए क्या हैं पंच कोश, हिंदू धर्म में इसका क्या है महत्व ?

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 12:05 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म के लोगों को इतना तो पता ही होगा कि गणपति को प्रथम पूज्य का दर्जा प्राप्त है। कहा जाता है कि इनकी पूजा से हर काम बिना किसी विघ्न के निकल जाता है। लेकिन बहुत कम लोग होंगे कि जिन्हें इनके पंचमुखी रूप के बारे में पता होगा। बता दें कि स्कंद पुराण में पंचमुखी गणेश और उनके पंचकोशों के महत्व के बारे में बहुत अच्छे से बताया गया है। तो चलिए जानते हैं कि इससे जुड़ी कुछ खास बातें-
PunjabKesari, Panchmukhi Ganesh Ji, Lord Ganesh, Ganpati, गजानन, पंचमुखी गणेश,
शास्त्रों के अनुसार पांच मुंह वाले गणेश जी को पंचमुखी गजानन कहा जाता है। बता दें कि पंच का अर्थ है पांच और मुखी का अर्थ है मुंह। इनके ये मुख पांच-पांच कोश के भी प्रतीक हैं। वेदों में सृष्टि की उत्पत्ति, विकास, विध्वंस और आत्मा की गति को पंचकोश के माध्यम से समझाया गया है। तो वहीं इन पांच कोशों को शरीर का अंग भी कहा जाता है।

सबसे पहले कोश को अन्नमय कोश कहा जाता है। इसमें संपूर्ण जड़-जगत जैसे धरती, तारे, ग्रह, नक्षत्र आदि ये सब शामिल होते हैं।
PunjabKesari, अन्नमय कोश, पंच कोश
दूसरा कोश प्राणमय कोश कहलाता है। कहते हैं कि जड़ में प्राण आने से वायु तत्व धीरे-धीरे जागता है और उससे कई तरह के जीव प्रकट होते हैं, जो प्राणमय कोश कहलाता है।
PunjabKesari, प्राणमय कोश, पंच कोश
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तीसरा कोश मनोमय कोश है। कहा जाता है कि प्राणियों में मन जाग्रत होता है और जिसमें मन अधिक जागता है, वहीं असल मनुष्य बनता है।
PunjabKesari, मनोमय कोश, पंच कोश
शास्त्रों और ग्रंथों की मानें तो चौथा कोश विज्ञानमय कोश है। कहते हैं कि जिसे सांसरिक माया, भ्रम का ज्ञान प्राप्त होता है। जिसमें सत्य के मार्ग पर चलने वाली बोधि विज्ञानमय कोश में होती है। परंतु यह विवेकी मनुष्य को तभी अनुभूत होता है जब वह बुद्धि के पार जाता है।

PunjabKesari, विज्ञानमय कोश, पंच कोश
आखिरी कोश है पांचवां कोश, इसे आनंदमय कोश कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो भी इंसान इस कोश का ज्ञान प्राप्त कर लेता है वह मानव समाधि युक्त अतिमानव हो जाता है।

ज्योतिष के अनुसार जो इंसान इन पांचों कोशों से मुक्त हो जाता है उनको मुक्त माना जाता है।
PunjabKesari, आनंदमय कोश, पंच कोश
श्री गणेश के पांच मुख सृष्टि के इन्हीं पांच रूपों के प्रतीक हैं। पंचमुखी गणेश चार दिशाओं और एक ब्रह्मांड के प्रतीक माने गए हैं। इसलिए गणपति चारों दिशाओं से अपने भक्त की रक्षा करते हैं। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार गणेश जी की मूर्ति घर के उत्तर या पूर्व दिशा में रखना मंगलकारी माना जाता है।
PunjabKesari, Panchmukhi Ganesh Ji, Lord Ganesh, Ganpati, गजानन, पंचमुखी गणेश,
इस तरह घर में स्थापित करें श्री यंत्र, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News