इन सस्ते देशों में मनाएं रोमाटिंक हनीमून

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2019 - 06:12 PM (IST)

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप अपना हनीमून यादगार बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने साथी के साथ किसी विदेश-यात्रा पर निकल जाइए। अभी तक आपने देश तय नहीं किया है तो कोई बात नहीं, हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे देश जहां पर आप अपने बजट में ही घूम सकते हैं। इन देशों में आप 2 लाख रुपये से कम खर्च में यात्रा कर सकते हैं। तो देर किस बात की? आइए जानते हैं उन देशों के बारे में-

 

ग्रीस 

ग्रीस में घूमने के बारे में ख्याल से ही वहां की ऐतिहासिक धरोहर, अच्छे रेस्ट्रॉन्ट, दिखने में सुंदर समुद्र के किनारे और भी बहुत कुछ दिमाग में आता है। संतोरिनी और ऐथेंस यहां के सबसे लोकप्रिय आईलैंड हैं। यहां मई से लेकर अक्टूबर तक जाया जा सकता है। यहां पर आपको दो से तीन द्वीप समूह घूमने चाहिए। जहां तक हो सके किसी एक्सपर्ट की राय भी ले लीजिए। यहां पर एथेंस का ऐक्रोपॉलिस म्यूजियम, प्राचीन डेल्फी जगह, संतोरिनी द्वीप समूह और समारिया जॉर्ज नैशनल पार्क घूमने जा सकते हैं। 

PunjabKesari

 

थाइलैंड 

यह एक बजट फ्रेंडली देश है जहां आप अपना हनीमून सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां पर पहाड़, बीच, समुद्र, वन्यजीवों के साथ और भी बहुत कुछ है। यहां इतना कुछ है कि आप कन्फ्यूज हो जाएंगे, शुरू कहां से करें। थाइलैंड में फकेट द्वीप समूह, सुंदर पर्वत और रहने के लिए स्पेशल जगह जा सकते हैं। जो लोग पहाड़ और नेचर को पसंद करते हैं। वे उत्तरी थाइलैंड घूम सकते हैं। यहां पर कई जंगल, पहाड़ और अभ्यारण्य हैं। यहां क्वाई नदी पर बना पुल, इरावन नैशनल पार्क, काओ फैनम बेंचा नैशनल पार्क और मक आइलैंड के किनारे पर स्थित थैम मोकॉट (गुफा) घूमने के लिए अच्छी चॉइस है। 

PunjabKesari

 

मिस्र

मिस्र का नाम सुनते ही पिरामिड और नील नदी जहन में आती है। अडवेंचर्स पसंद करने वाले कपल्स के लिए मिस्र में कई पिरामिड, म्यूजियम और हॉटस्पॉट्स हैं। आप अपने साथी के साथ नील नदी के किनारे पर टहल सकते हैं या फिर किसी जहाज में बैठकर नदी को और भी नजदीक से निहार सकते हैं। यहां आकर आप इतिहास को और भी करीब से जान पाएंगे। यहां पर अपने साथी के साथ मिस्र के अजायबघर, गीजा के पिरामिड, इजिप्ट की घाटी, कर्णाक मंदिर, सिवा मरू उद्यान जा सकते हैं। 

PunjabKesari

 

बाली 

पिछले कुछ समय में बाली हनीमून कपल्स के लिए टॉप डेस्टिनेशन बना हुआ है। एक आदर्श हनीमून डेस्टिनेशन के लिए यहां सबकुछ मिल जाता है। सुंदर मंदिर, बीच और शानदार रिसॉर्ट, घूमकर अपना हनीमून यादगार बना लेंगे। यहां बाली मरीन और सफारी पार्क जाएं, फेमस मदु सारी माउंटेन रेस्ट्रॉन्ट जाकर आप साथी के साथ जिंदगी का आनंद ले सकते हैं। यहां उबुद आर्ट मार्केट, तेगल्लालैंग में चावल के सीढिनुमा खेत घूमने लायक जगह है। 

PunjabKesari

 

मॉरिशस 

अगर समुद्री किनारों (बीच) की बात करें तो मॉरिशस टॉप की जगहों में शामिल है। कई फिल्मों में भी मॉरिशस को प्रमुखता से दिखाया जाता है। यहां दुनिया की कई प्रसिद्ध घूमने की जगह हैं। अपने साथी के हाथों में हाथ डालकर यहां घूमना आपको जन्नत का एहसास देगा। यहां के खूबसूरत नजारे, रुकने के लिए अच्छी जगहें और रंगीन समुद्री किनारे मॉरिशस को हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर चुनने में आपकी मदद करते हैं। यहां पर शॉपिंग करने, घूमने और खाने के लिए कई खास और प्रसिद्ध जगह हैं। यहां की प्राचीन धरोहर देखने के लिए बालाक्लावा खंडहर भी जा सकते हैं। यहां सेसला नेचर पार्क, ग्रैंड बे बीच और चैमारेल रंगीन धरती देख सकते हैं। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static