अपने मजे के लिए जानवरों को किया जाता है लहू-लुहान, देखिए खौफनाक तस्वीरें

7/4/2015 11:31:55 AM

काबुलः दुनिया में ऐसे बहुत सारे खेल खेले जाते हैं जिनके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं होगी। अफगानिस्तान में भी सदियों से एक खौफनाक खेल खेला जाता रहा हैं, जिसका शिकार बनते हैं मृत जानवर। 

जी हां, आज हम आपको उस खेल की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसे खूनी-खेल कहा जाता है। इस खेल में खून से लहूलुहान हुए जानवरों को इंसान घसीटते हैं। अफगानिस्तान में खेले जाने वाले इस खेल को बुजकाशी कहा जाता है। इस चर्चित खेल को चेंगिज खान के समय से खेला जा रहा है।

इस जानलेवा खेल में मरे हुए जानवरों को घसीटा जाता है। घसीटने वाले लोग घोड़ों पर बैठकर इन जानवरों को फिनिश प्वांइट तक ले जाते हैं। इस खेल में ज्यादातर सिर कटे जानवर होते हैं। वहीं इस खेल को खेलने के लिए कई कुत्तों का भी इस्तेमाल किया जाता है बल्कि जानवरों में पहली पसंद कुत्ते ही होते हैं।

इस खेल को खेलने में ना सिर्फ जानवरों का बल्कि खेलने वाले लोगों का भी काफी खून बहता है। खेलने का तरीका भी बड़ा अजीब है। एक मृत जानवर के पीछे कई लोग लगते हैं। इन सभी लोगों की टीमें होती हैं। इन टीमों में भी कोई एक मेन प्लेयर होता है जो दूसरी कई टीमों के ‌खिलाफ होता है। सभी का लक्ष्य मृत जानवर को मंजिल तक मारते-पीटते और घसीटते हुए ले जाना होता है। इस खेल को देखने आने वालों की भीड़ काफी ज्यादा होती है। 

हालांकि सरकार ने इसे गैर-कानूनी करार दिया है। इन तस्वीरें को खींचने वाले एंड्रीउ क्‍विलटी का कहना है कि वहां के लोगों के लिए ये खेल देखना उतना ही जरूरी है, जितना नमाज पढ़ना। 

बता दें कि इस खेल में भी कई तरह की श्रेणियां हैं। जैसे जानवरों को जानवरों से लड़वना आदि। वहीं इस खेल में कई मुर्गो को भी लड़वाया जाता है। इनके पंजों में ब्लेड लगा दिया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि जब दोनों मुर्गे एक-दूसरे के खिलाफ लड़े तब दोनों पैरों को काटकर जीत सकें।

इस खूनी खेल में जानवरों का काफी खून बह जाता है और कई बार बेजुबान जानवर मारे भी जाते हैं। ब्लड फाइट, कॉक फाइट और डॉग फाइट इन नामों से आप इस खूंखार खेल को समझ सकते हैं।ये काफी खौफनाक है। यह नजारा इतना भयंकर होता है कि जो इस खेल को पहली बार देख रहा हो तो डर से सिहर उठे। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News