लोगों के पैरों तले खिसक गई जमीन जब आसमान से बरसे कीड़े (PIX)

4/24/2015 2:21:33 PM

ओस्‍लोः अनोखी और अजीबोगरीब घटनाएं सामने आना जैसे आम सी बात हो गई है लेकिन पिछले दिनों नॉर्वे में रहने वाले लोग एक अजीब घटना से बेहद हैरान दिखे।
 
यह मामला नार्वे के दक्षिणी हिस्से का है। बर्जेन के नजदीकी पहाड़ों पर जमी बर्फ की सतह पर बायोलॉजी के एक शिक्षक कार्सटन एस्‍टेड को कीड़े दिखे। वो वहां कुछ काम रहे थे। पहले तो उन्हें लगा कि वह मरे हुए हैं लेकिन बाद में जब उन्हें हथेली पर रखा तो वह जिंदा पाए गए थे। 
 
लेकिन इसके बाद तो जैसे कीड़ों के निकलने का सिलसिला ही शुरू हो गया। बहुत सारे लोगों ने हजारों कीड़े देखें। लिंडास, सुलडाल और फिमुंडेन जैसी जगहों पर भी कीड़े दिखे। लेकिन हैरानी की बात तो यह थी कि हजारों की संख्या में यह कीड़े आ कहा से रहे थे लेकिन तभी जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि कीड़े तो आसमान से आ रहे थे। यह आसमान से कैसे घिर रहे थे इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
नॉर्वे में पहली बार ऐसे कीड़े देखने वाले कार्सटन एस्टेड ने बताया कि साल 2011 में स्‍कॉटलैंड के एक स्‍कूल में छात्रों ने फुटबॉल के मैदान में खेलने के दौरान कीड़ों की बारिश होते हुए देखा था। साथ ही उऩ्होंने कहा कि ये बता पाना मुश्‍िकल है कि ऐसी घटना इससे पहले कितनी बार हो चुकी है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News