ICSE 10th Result 2022: आईसीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, कुल 99.97% छात्रों ने पास की परीक्षा

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 01:01 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: एजुकेशन डेस्क: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज, 17 जुलाई को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) यानी 10वीं क्लास का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 99.97% छात्रों ने आईसीएसई 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा पास की है। इसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.98% रहा जबकि️ लड़कों का पास प्रतिशत 99.97% रहा। जिससे पता चलता है कि, इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जिन छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

घोषित परिणाम के अनुसार चार छात्रों ने 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। शीर्ष स्थान हासिल करने वाले इन चार छात्रों में हरगुन कौर मथारू (पुणे), अनिका गुप्ता (कानपुर), पुष्कर त्रिपाठी (बलरामपुर) और कनिष्क मित्तल (लखनऊ) शामिल हैं। परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक के साथ 34 छात्र दूसरे स्थान पर, जबकि 99.4 प्रतिशत अंक के साथ 72 छात्र तीसरे स्थान पर हैं।

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
cisce.org
results.cisce.org
results.nic.in

आईसीएसई परीक्षा 2022 में करीब 1.72 लाख छात्रों ने भाग लिया था वहीं आईएससी परीक्षा में करीब 90 हजार छात्र शामिल हुए थे। ICSE (Class 10) टर्म-1 और ISC टर्म-1 के परिणाम 7 फरवरी, 2022 को घोषित किए गए थे। ICSE टर्म-2 परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 से 23 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी और  ISC टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 13 जून तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी। 

डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम

ICSE Result 2022:
ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  • होम पेज पर, 'ICSE Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें
  • आपका 'ICSE Class 10th Result 2022' स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे चेक और डाउनलोड करें।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News