नई EV पॉलिसी के तहत दिल्ली में महंगी हो जाएगी डीजल-पेट्रोल कार और कैब सर्विस

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 08:55 AM (IST)

नई दिल्ली/डेस्क। दिल्ली में डीजल और पेट्रोल की गाड़ियां खरीदना जल्द ही महंगा होने वाला है। इलेक्ट्रिक वाहन नीति के लागू होते ही डीजल व पेट्रोल वाहनों पर अतिरिक्त रोड टैक्स लगाया जाएगा। नई नीति में इसका स्पष्ट प्रावधान किया गया है। ज्यादा महंगी डीजल गाड़ियों व एसयूवी पर ज्यादा रोड टैक्स लगेगा।

परिवहन विभाग जल्द अतिरिक्त रोड टैक्स की घोषणा करेगा। जितनी भी अतिरिक्त रोड टैक्स की वसूली होगी वह राशि इलेक्ट्रॉनिक वाहन फंड में जमा की जाएगी। इस नियम के अनुसार जहां इलेक्ट्रिक वाहनों पर इंसेंटिव मिलेगा, वहीं डीजल व पेट्रोल वाहन खरीदना महंगा हो जाएगा। परिवहन विभाग का काम इलेक्ट्रिक वाहन नीति को लागू करना होगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर जनता को नीति की जानकारी देनी होगी। 

कैब सर्विस पर कंजेशन टैक्स लगेगा
वहीं राजधानी की कैब सर्विस पर कंजेशन टैक्स लगेगा। सभी कैब, टैक्सी पर कंजेशन शुल्क लगाया जाएगा, लेकिन ई-दोपहिया, ई-कैब, ई-टैक्सी और  ई-ऑटो पर कंजेशन टैक्स से छूट मिलेगी। इस नियम के अनुसार राजधानी के लोगों के लिए डीजल व पेट्रोल की कैब अब महंगी होगी, क्योंकि कंजेशन शुल्क का भार सवारी को ही वहन करना होगा, लेकिन इलेक्ट्रिक कैब सस्ती होंगी।

इलेक्ट्रिक फंड में जमा होगा कंजेशन शुल्क
इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अनुसार डीजल कैब से वसूला जाने वाला कंजेशन शुल्क इलेक्ट्रिक फंड में जमा किया जाएगा। जितनी भी कैब सेवा राजधानी से शुरू होकर कहीं भी जाएगी या बाहर से शुरू होकर राजधानी पहुंचेगी इस प्रकार की सभी

ई-ऑटो के लिए ओपन परमिट की व्यवस्था
दिल्ली सरकार के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू होने पर ऑटो व ई-कैब के लिए भारी संख्या में ड्राइवर व सर्विस मैकेनिक को नौकरी मिल सकेगी। सभी इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की नंबर प्लेट हरे रंग की होगी। ई-ऑटो के लिए जहां 30,000 तक सब्सिडी दी जाएगी। वहीं ऑटो के लिए परमिट की व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। अब ओपन परमिट की व्यवस्था होगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Kamini Bisht

Recommended News

Related News