औरंगाबाद हादसे पर बोले केजरीवाल- लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ी

punjabkesari.in Friday, May 08, 2020 - 11:49 AM (IST)

नई दिल्ली/डेस्क। आज सुबह मराहाष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) में हुए ट्रेन हादसे (Train Accident) ने सभी को दहला कर रख दिया है। एक मालगाड़ी के नीच पटरी पर सोए हुए 14 मजदूरों के आने से उनकी मौत हो गई। वहीं 05 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। 

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि औरंगाबाद हादसा बहुत ज़्यादा दुःखद है। करोना और लॉकडाउन की सबसे ज़्यादा मार गरीबों पर पड़ रही है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।


बता दें कि ये सभी प्रवासी मजदूर थे, जो अपने गांव जा रही ट्रेन को पकड़ने के लिए जालना से औरंगाबाद पैदल जा रहे थे।चलते-चलते रात हो गई, जिसके बाद इन्होंने सटाना शिवार पटरी पर ही अपना बिस्तर लगा लिया। सुबह एक मालगाड़ी इस पटरी पर आई और इन मजदूरों को मालगाड़ी आने की भनक तक नहीं लगी। ये सभी मजदूर माल गाड़ी की चपेट में आ गए।

घायलों को किया गया अस्पताल में भर्ती
घटना सुबह 06 बजे की बताई जा रही है। नींद में होने के कारण उन्हें मालगाड़ी के पटरी पर आने की खबर ही नहीं लगी। इससे पहले की वो संभलते ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। मरने वाले सभी मजदूर स्टील की फैक्ट्री में काम करने वाले थे। इस हादसे में जो 05 लोग घायल हए हैं, उन्हें औरंगाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने इस बात की जानकारी दी है। 

दिल्ली में प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन
बता दें कि देशव्यापी लॉकडाउन के चलते कई प्रवासी मजदूर देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हैं। उनके रोजी चली गई है। दो वक्त की रोटी के लिए भी उनको संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में ये मजदूर चाहते हैं कि ये किसी भी प्रकार से अपने घर चले जाएं। दिल्ली में भी लाखों मजदूर ऐसे हैं जो घर जाना चाहते हैं। गुरुवार से दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलने लगी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Kamini Bisht

Recommended News

Related News