बारिश के बाद Delhi की सड़कें बनी दरिया, जाम के साथ धीमी हुई गाड़ियों की रफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 07:50 PM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में शनिवार दोपहर बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की तस्वीरें भी सामने आईं हैं। एमबी रोड से महरौली बदरपुर रोड और ओखला गोल चक्कर पर भारी मात्रा में पानी इकट्ठा हो गया। दिल्ली की कई सड़के पानी में डूब गई, जिसने गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। भारी बारिश से हुए जलभराव ने एक बार फिर से प्रशासन की पोल खोल दी है। 

वहीं, शनिवार आज जिन इलाकों में भारी बारिश हुई उनमें उनमें कैलाश कॉलोनी, सरिता विहार, बुराड़ी, नोएडा, शाहदरा, नेवाडा, गोविंदपुरी, इंडिया गेट आदि शामिल हैं। आईएमडी ने सुबह के समय शहर में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया था। इसने कहा, ''राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।'' दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News