‘वंदे भारत'' मिशन के तहत 17.22 लाख भारतीय स्वदेश लौटे: विदेश मंत्रालय

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2020 - 03:47 AM (IST)

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार द्वारा सात मई को कोविड-19 महामारी के चलते शुरू किए गए ‘वंदे भारत' मिशन के तहत 17.22 लाख भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं। 
PunjabKesari
मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक अक्टूबर से शुरू हुए मिशन के सातवें चरण के तहत 25 देशों से 873 अंतरराष्ट्रीय उड़ान निर्धारित की गई हैं, जो इस पूरे महीने संचालित रहेंगी। श्रीवास्तव ने कहा कि सात अक्टूबर तक वंदे भारत मिशन के तहत विभिन्न माध्यमों से 17.22 लाख भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News