वाईएसआर कांग्रेस ने भी किया राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का समर्थन
punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 08:48 AM (IST)

अमरावती: वाईएसआर कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से बृहस्पतिवार रात जारी एक विज्ञप्ति में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी की सराहना की गई।
विज्ञप्ति में कहा गया, यह एक अच्छा संकेत है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में आदिवासी समुदाय की एक महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इसलिए, वाईएसआर कांग्रेस उन्हें अपना समर्थन देती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर लगी रोक हटाई गई

आज का राशिफल 2 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा रविवार को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल को संबोधित करेंगे

भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम में हैदराबाद पहुंचे CM योगी, एयरपोर्ट पर कार्यताओं ने किया स्वागत