''यू ऑर बॉम्बर''...गर्लफ्रेंड ने भेजा बॉयफ्रेंड को मैसेज तो विमान के अंदर मचा हड़कंप, 6 घंटे लेट हो गई Indigo फ्लाइट

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 03:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: एक लड़की और बॉयफ्रेंड की चैटिंग ने एक फ्लाइट को 6 घंटे तक लेट करा दिया। दरअसल, कर्नाटक के मंगलुरु में एक महिला यात्री ने उसके साथ यात्रा कर रहे एक व्यक्ति के मोबाइल फोन पर संदिग्ध मैसेज भेजा जिसके चलते  मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6 घंटे लेट हो गई।

दरअसल,  रविवार 14 अगस्त को एक यात्री ने पास में बैठे दूसरे यात्री की चैट में संदिग्ध मैसेज देखा जिसमें वह किसी लड़की से चैट कर रहा था और इसके बाद वह क्रू मेंबर्स से शिकायत करने पहुंच गया।  जानकारी के मुताबिक,  उक्त व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड से मोबाइल पर मैसेज के जरिए बात कर रहा था कि इतने में साथ बैठे यात्री ने एक मैसेज पढ़ लिया जिसमें  लड़की ने लड़के के फोन में मैसेज भेजा कि  'यू ऑर बॉम्बर'। इसके बाद यात्री ने क्रू मेंबर्स को इस बारे में जानकारी दी।

 बता दें कि लड़का मंगलुरु से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था और वहीं लड़की को बेंगलुरु जाना था। दोनों दोस्त थे और आपस में मजाक-मजाक में सिक्योरिटी को लेकर बातें कर रहे थे।

 पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि दो लोग व्हाट्सएप पर चैट कर रहे थे. तभी एक व्यक्ति ने इस चैट को पढ़ लिया, इसके बाद फ्लाइट को टेकआफ होने देरी हो गई।  हालांकि पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी वहीं उस लड़के को उड़ान भरने नहीं दिया गया इसके अलावा लड़की भी बेंगलुरु की उड़ान नहीं भर पाई. उधर, फ्लाइट और सभी 185 यात्रियों के सामान की पूरी जांच हुई, इसके बाद शाम 5 बजे विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News