यमुना हुई और दूषित, नदी में तैरती दिखी सफेद झाग...कपिल मिश्रा बोले- इसके लिए केजरीवाल मांग सकते हैं पद्मभूषण

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 02:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी दिन पर दिन प्रदूषित होती जा रही है। इसके दूषित होने के साथ ही नदी के जल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। यमुना नदी का हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे नदी में टॉक्सिक घुल गया है। दूर से नदी को देखने से लग रहा है कि यह कोई एक बर्फीली नदी है, लेकिन पास जाने पर यह पता चल रहा है कि बर्फीली नदी की तरह दिखने वाली यह यमुना नदी में सफेद रुई के फाहे की तरह टॉक्सिक तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

दिल्ली के पूर्व विधायक और भाजपा के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह वीडियो दिखाकर केजरीवाल यमुना सफाई के लिए पद्म विभूषण का दावा कर सकता है। इस मामले में कुछ दिन पहले प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने एक रिपोर्ट जारी किया था जिसमें यह कहा गया कि मल कॉलीमॉर्म शहर के सीवेज के माध्यम से पानी दूषित हो रहा है।

 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इसका स्तर जितना अधिक होता है, उतना ही यह पानी में रोग पैदा करने वाले जीवों को पैदा कर रहा है। यही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि नदी में फेकल कोलीफॉर्म का स्तर 1,200 एमपीएन है,जो सबसे संभावित संख्या मिलीलीटर पर था। इस तरह से बढ़ते जहरीले सफेद झाग नदी के लिए अच्छी खबर नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News