भारत में हुआ दुनिया का अनोखा लिवर ट्रांसप्लांट, 14 घंटे तक चली मासूम की सर्जरी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 08, 2020 - 07:19 PM (IST)

नई दिल्ली: गुरुग्राम के एक अस्पताल में दुनिया का ऐसा पहला लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है जिसमें गाय की नसों का इस्तेमाल किया गया। ये लिवर ट्रांसप्लांट सऊदी अरब की रहने वाली एक साल की बच्ची का किया गया। 14 घंटो की लंबी सर्जरी के बाद बच्ची अब पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्ची को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। बच्ची की सफल सर्जरी के बाद पिता अहमद ने भारत और डॉक्टरों को धन्यवाद कहा।   

PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के रहने वाले दंपत्ति की एक साल की बच्ची हूर की पित्त नलिकाओं के विकसित ना होने की वजह से लिवर में प्रॉबल्म हो गई, जिसके बाद सऊदी के डॉक्टर्स ने बच्ची का इलाज भारत में कराने की सलाह दी। जिसके बाद इस बच्ची के माता पिता इसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल लाए, जहां पर इस बच्ची का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है।

PunjabKesari
बच्ची के नए लिवर तक खून का संचार करने के लिए गाय की नसों का इस्तेमाल किया गया। बच्ची का लिवर ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टरों की माने तो दिल्ली एनसीआर में ये ऐसा पहला लिवर ट्रांसप्लांट है, जो इतनी कम उम्र की बच्ची का किया गया है। ये विश्व का ऐसा पहला लिवर ट्रांसप्लांट हैं जिसमें नए लिवर तक खून का संचार करने के लिए गाय की नसों का इस्तेमाल किया गया है। इन नसों को विदेशों से मंगाया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News