देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 07:36 PM (IST)

कठुआ  : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख रविंद्र पाल सिंह, पवन शर्मा, अनिल भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और संगठन मजबूती का संकल्प लिया।

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान देश को बुलंदियों तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पंचायती राज सहित प्रद्योगिकी, मत के अधिकार अगर आज हमको मिल रहे हैं जो यह सब उन्हीं की देन है। उन्होंने देश की खातिर ही अपने प्राणों का बलिदान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उन्हें कतई नहीं भूल सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें और संगठन मजबूती को तत्पर रहें। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News