शादी के बीच Work From Home, मंडप में लैपटॉप चला रहे दूल्हे को देख दुल्हन की छुटी हंसी

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 03:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  कोरोना काल में  वर्क फ्रॉम होम का चलन बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। कई कंपनियां ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दे दी है।  घरों में बैठकर काम करना तो आम बात हो गई है, लेकिन क्या आपने मंडप पर किसी दूल्हे को वर्क फ्रॉम होम करते देखा है, नहीं तो यह वीडियो जरूर देखें।

ISRO के मिशन गगनयान पर भी कोरोना का ग्रहण,  इस साल संभव नहीं मानव रहित अभियान
 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा मंडप में बैठकर लैपटॉप चलाता हुआ दिखाई दे रहा है।  इस दौरान दुल्हन का रियक्शन देखने लायक है। वीडियो में देख सकते हैं कि शादी की रस्में चल रही हैं और दूल्हा इस पर ध्यान देने की बजाय लैपटाप पर अपने ऑफिस का काम जुटा रहा है। दूल्हे से थोड़ी दूर बैठी दुल्हन  यह सब देख खूब हंस रही है। 

सदन में हंगामा कर रहे सदस्यों को नायडू की फटकार, बोले- हम दिन पर दिन होते जा रहे हैं असहाय
 

 दुलह्निया नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गई।  एक यूजर ने दूल्हे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह लास्ट मिनट में पक्का अपनी पुरानी प्रेमिका की तस्वीरें लैपटॉप से डिलीट कर रहा होगा। ऐसा नहीं लग रहा है कि वह काम कर रहा है।'
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News