महिला ने प्रिंस हैरी पर लगाया धोखे का आरोप, कोर्ट ने पूछा- क्या राजकुमार आपके लिए पंजाब में बैठे हैं?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 01:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में एक बड़े ही दिलचस्प मामले पर सुनवाई हुई। यहां एक महिला वकील ने  युनाइटेड किंगडम के राजकुमार चार्ल्स मिडलटन के बेटे प्रिंस हैरी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की। महिला का कहना है कि प्रिंस हैरी ने उससे शादी का वादा किया और उसे निभाया नहीं। कोर्ट ने महिला की इस अर्जी पर टिप्पणी करते हुए कि हो सकता है प्रिंस हैरी आपके लिए पंजाब के किसी गांव में बैठे हों।

 

 पेशे से वकील हैं याचिकाकर्ता
याचिकाकर्ता पलविंदर सिंह पेशे से वकील हैं और कोर्ट में उन्होंने खुद अपनी पैरवी की। याचिका में उन ईमेल्स का भी जिक्र किया गया था जो प्रिंस हैरी के नाम से किसी शख्स ने भेजी और उसमें याचिकाकर्ता से शादी का वादा था। महिला वकील ने  प्रिंस के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी करने को भी मांग उठाई ताकी उनकी शादी में कोई देरी न हो जाए। जस्टिस अनिल सांगवान ने याचिकाकर्ता वकील की पूरी बात सुनने के बाद याचिका को खारिज कर दिया। उन्होने महिला वकील के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि आपने  फेक बातचीत को सच मान लिया, यह अर्जी और कुछ नहीं बल्कि एक दिवा-स्वप्न है


सोशल मीडिया साइटपर बनाई जाती है  फेक आईडी: कोर्ट
कोर्ट ने कहा कि यह तथ्य जगजाहिर है कि फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया साइट पर फेक आईडी बनाई जाती हैं। ऐसा संभव है कि सकता है कि तथाकथित प्रिंस हैरी पंजाब के किसी गांव के एक साइबर कैफे में बैठा हो। जस्टिस सांगवान ने यह भी कहा कि याचिका बहुत खराब तरीके से तैयार की गई। कोर्ट ने जब याचिकाकर्ता से सवाल किया कि क्या वह कभी यूनाइटेड किंगडम गई थीं तो जवाब में ना मिला।


2018 में हुई थी प्रिंस की शादी
याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्होंने सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही बात की है जहां उन्होंने प्रिंस चार्ल्स को भी मेसेज करने का दावा किया और कहा कि उनका बेटा प्रिंस हैरी याचिकाकर्ता के साथ इंगेज है। पीठ ने कहा कि 'इस अर्जी पर सुनवाई करने के लिए कोर्ट कोई आधार नहीं पाता है। याचिकाकर्ता जो कि इस फर्जी बातचीत को सही मान रही है, अदालत उसके लिए केवल सहानुभूति जता सकती है। बता दें कि प्रिंस विलियम्स की शादी 2018 में पूर्व अभिनेत्री मेगन मर्केल से हुई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News