डोडा में भालू के हमले में महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 06:07 PM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक महिला अपने घर के निकट भालू के हमले में घायल हो गई। यह इलाका जंगली क्षेत्र है। अधिकारियों ने बताया कि छतरू के वोइड द्रुबेल क्षेत्र की रहने वाली हाजरा बेगम पर रविवार शाम में भालू ने हमला कर दिया। उन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया और बाद में अस्पताल में भर्ती किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें काफी गंभीर जख्म लगे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News