गुजरात में महिला पार्षद ने उप मुख्यमंत्री पर फेंकी चूडिय़ां (Video)

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2017 - 07:57 PM (IST)

नई दिल्ली: गुजरात के वलसाड जिले में एक महिला पार्षद ने उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल पर चूडिय़ां फेंकी। जिला परिषद के एक समारोह में पटेल मुख्यातिथि थे। सूत्रों के अनुसार महिला ने उप मुख्यमंत्री पर करप्शन के आरोप लगातेे हुए उन पर चूडिय़ों फेंकी। इसके बाद वहां तैनात महिला सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस की पकड़ के बावजूद भी महिला पार्षद गुजराती में कह रही है कि नितिन पटेल करप्ट हैं। उसने वलसाड में करप्शन की दुकान खोल रखी है।

गुजरात सरकार में नितिन पटेल नंबर दो की हैसियत रखते हैं। पिछले साल जब आनंदी बेन पटेल ने इस्तीफा दिया था, तब नितिन पटेल का नाम सीएम के संभावित चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News