सर्दी का सितम: पहाड़ी इलाकों में जमीं झीलें, राजस्थान में माइनस 2 डिग्री तक लुढ़का पारा...शीत लहर का अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 10:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में सर्दी सितम ढहा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन घने कोहरे के साथ पूर्वोत्तर में शीत लहर चलने की संभावना है जिससे पारा लुढ़कने के साथ सर्दी बढ़ेगी। राजस्थान में पानी के नल और हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में झीलें जम गई हैं। उधर पंजाब के लगभग सभी शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सैल्सियस के नीचे पहुंच गया है। अमृतसर में  न्यूनतम तापमान सबसे कम 0.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के नारनौल का न्यूनतम पारा 3.0, जबकि चंडीगढ़ में 6.1 रहा। दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम तापमान 6.2 डिग्री रहा। हिमाचल में  शिमला सहित 7 शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति के केलांग में पारा -10.3 डिग्री दर्ज किया गया।  

PunjabKesari

राजस्थान में -2 डिग्री तक लुढ़का पारा
उत्तरी राजस्थान के मैदानी इलाकों में तापमान नीचे लुढ़क गया है राजस्थान के चुरू में भी पारा माइनस 2 डिग्री तक लुढ़क चुका है। राजस्थान में पेड़ों पर ओस की बूंदें बर्फ की तरह जम गई हैं। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं दिल्ली में पारा 4.6 डिग्री तक लुढ़क गया। पंजाब के बठिंडा व अमृतसर में 0 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  

PunjabKesari

पहाड़ों पर बर्फबारी 
पहाड़ों पर बर्फबारी होने से जबरदस्त शीत लहर चल रही है।वहीं श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जिसके कारण जलापूर्ति लाइन और कई जलाशयों में पानी जम गया। श्रीनगर में शुक्रवार रात तापमान माइनस 6 व बारामूला जिले के गुलमर्ग रिसॉर्ज में तापमान माइनस 8.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। यहां घाटी में सबसे कम तापमान रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News