कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे प्रशांत किशोर! गुजरात चुनाव में संभालेंगे प्रचार अभियान की कमान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 05:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं। खबरों की मानें तो गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाल सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। वहीं, दावा यह भी किया जा रहा है कि पीके और कांग्रेस नेतृत्व गुजरात चुनाव के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी मंथन कर रहा है। 

पिछले साल प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी इसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं और कहा जा रहा था कि प्रशांत किशोर को कांग्रेस पार्टी में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की हालत खस्ता है। क्षेत्रीय दलों के साथ पीके 2024 में पीएम मोदी के खिलाफ चक्रव्यूह बनाने में जुटे हैं। 

प्रशांत किशोर ने आम आदमी पार्टी को लेकर भविष्यवाणी की है कि उसे राष्ट्रीय दल बनने में 15 से 20 साल का वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि, 'सैद्धांतिक तौर पर कोई भी दल राष्ट्रीय पार्टी बन सकता है, लेकिन इतिहास में आप झांकेंगे तो पता चलता है कि भाजपा और कांग्रेस ही पूरे भारत तक पहुंच पाए हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि कोई दूसरा दल ऐसा नहीं कर सकता। लेकिन इसके लिए लगातार 15 से 20 सालों तक संघर्ष करने की जरूरत है। ऐसा कोई बदलाव रातोंरात नहीं हो सकता।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News