जम्मू कश्मीर में मौसम के बदले मिजाज, मौसम विभाग ने जारी की है चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 01:57 PM (IST)

जम्मू: पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर में मौसम पिछले कुछ दिनों से काफी खराब चल रहा है। वहीं वीरवार से मैदानी इलकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इस दौरान कई इलाकों में लैंडस्लाइड हो सकती है।


मौस्म विभाग के अनुसार 16 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हांलाकि आज दोपहर बाद से मौस्म में सुधार बताया गया है पर जम्मू के मैछानी इलाकों में दोपहर दो बजे तब रूक-रूक कर बारिश जारी है। वहीं 14 और 15 मार्च को बर्फबारी और बारिश की भी प्रबल संभावना जताई गई है। विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में भूस्खलन हो सकता है। आपको बता दें कि श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 2.2, पहलगाम का 0.3 और गुलमर्ग का माइनस 2.4 दर्ज किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News