Delhi MCD Election 2022 Results Live: क्या MCD में चलेगी 'झाड़ू' या एकबार फिर खिलेगा 'कमल'? नतीजे थोड़ी देर में

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 08:46 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली एमसीडी चुनावों के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने कुल 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं। मतगणना के लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इन 42 मतगणना केंद्रों की काउंटिंग को 'secdelhi.in' पर देखा जा सकता है। 

दिल्ली में चार दिसंबर को हुए चुनाव में 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 250 वार्ड हैं और इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया। मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन सहित क्षेत्रों में स्थित हैं।

वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है। ‘आप' और भाजपा दोनों ने भरोसा जताया है कि वे चुनावों में विजयी होंगे, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करने की कोशिश कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News