साधु-संत... जानिए कौन-कौन होंगे ''श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र'' ट्रस्ट के सदस्य

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 10:07 AM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा में घोषणा के बाद राम मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट की स्थापना से संबंधित गजट नोटीफिकेशन को जारी कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए नवगठित ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का कार्यालय दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में होगा। अधिसूचना में कहा गया कि अधिवक्ता के. परासरन का घर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पंजीकृत कार्यालय, आर-20ए ग्रेटर कैलाश पार्ट-एक, नई दिल्ली-110048 है।

 

अधिसूचना में मंत्रालय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत उत्तर प्रदेश सरकार मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ भूमि के आबंटन का पत्र जारी कर चुकी है। अधिवक्ता के. परासरन की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय ट्रस्ट का गठन किया गया। ट्रस्ट में स्थायी और 6 नामित सदस्य होंगे। इस बीच अधिगृहीत परिसर के रिसीवर अयोध्या के मंडलायुक्त ने अधिगृहीत 67.70 एकड़ भूमि मंदिर निर्माण के लिए नवगठित ट्रस्ट को सौंप दी है। ट्रस्ट के सदस्यों में राजा अयोध्या बिमलेंद्र मोहन मिश्र भी हैं जिन्हें भूमि सौंपी गई। वहीं रिसीवर ने अपना प्रभार ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में राजा अयोध्या बिमलेंद्र मोहन मिश्र को सौंप दिया।

 

ये होंगे ट्रस्ट के सदस्य

  • अयोध्या विवाद में हिंदू पक्ष के मुख्य वकील 92 वर्षीय के. परासरन।
  • जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज (प्रयागराज) बद्रीनाथ।
  •  जगतगुरु माध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ महाराज कर्नाटक पेजावर मठ के 33वें पीठाधीश्वर।
  • युगपुरुष परमानंद महाराज अखंड आश्रम हरिद्वार प्रमुख।
  •  स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज।
  •  बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, अयोध्या राजपरिवार के वंशज।
  • डॉ. अनिल मिश्र, होम्योपैथिक डॉक्टर, संघ के अवध प्रांत के प्रांत कार्यवाह।
  • कामेश्वर चौपाल, पटना (एस.सी. सदस्य) कारसेवक, 1989 में शिलान्यास की पहली ईंट रखी।
  •  महंत दिनेंद्र दास अयोध्या के निर्मोही अखाड़े के अयोध्या बैठक के प्रमुख।
  • केंद्र सरकार द्वारा नामित एक आई.ए.एस., जो हिंदू धर्म का होगा।
  • राज्य सरकार द्वारा नामित एक आई.ए.एस., जो हिंदू धर्म का होगा। त्र् अयोध्या जिले के कलैक्टर पदेन ट्रस्टी होंगे।
  • बोर्ड ऑफ ट्रस्टी द्वारा नामित 2 ट्रस्टी व चेयरमैन, जो हिंदू धर्म का हो।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News