Whatsapp ने बैन किए 18 लाख भारतीय अकाउंट, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती!

punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 04:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: व्हाट्सएप (whatsapp) ने मार्च में 18.05 लाख भारतीय खातों पर बैन लगाया। ऐसा यूजर्स से मिली शिकायतों और इस मंच पर सेवा शर्तों के उल्लंघन को रोकने के लिए आंतरिक व्यवस्था के तहत किया गया। सोशल मीडिया कंपनी की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पिछले साल लागू हुए नए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) नियमों के तहत 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले डिजिटल मंच के लिए हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी जरूरी है।

 इस रिपोर्ट में शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होता है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एक से 31 मार्च, 2022 के बीच व्हाट्सएप ने 18.05 लाख भारतीय खातों के दुरुपयोग की जानकारी सामने आने पर इनपर प्रतिबंध लगाया है।

 भारतीय खातों की पहचान +91 फोन नंबर के जरिए की गई। व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि जैसा कि ताजा मासिक रिपोर्ट में उल्लेख है, कंपनी ने मार्च महीने में 18 लाख से अधिक खातों को प्रतिबंधित किया है। बता दें कि मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप ने फरवरी में 14.26 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News