खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 09:04 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू यहां ने कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इसमें देशभर से करीब 3900 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उच्च शिक्षा शुरू करने के बाद छात्र खेल न छोड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलों को बढ़ावा देने के प्रति जो रुचि है, यह उसी का नतीजा है।

स्टार निशानेबाज मनु भाकर, फर्राटा क्वीन दुती चंद और तैराक श्रीहरि नटराज समेत कई ओलंपियन बेंगलुरु में 24 अप्रैल से तीन मई तक होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में भाग लेंगे। पर्यावरण को बढ़ावा देने की थीम पर ‘हरित खेलों’ के रूप में आयोजित इन खेलों में दो देशी खेलों योगासन और मलखम्ब पदार्पण करेंगे।

275 स्वर्ण पदक होंगे दांव पर 
इनमें 189 विश्वविद्यालयों के 3878 खिलाड़ी 20 विधाओं में भाग लेंगे और 275 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। सहयोगी स्टाफ और तकनीकी अधिकारियों को मिलाकर कुल भागीदारी 7500 होगी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'इतनी संख्या में प्रतियोगी और अत्याधुनिक स्टेडियमों पर तकनीकी दक्षता के साथ आयोजन से यह देश के सबसे भव्य यूनिवर्सिटी खेल होंगे।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News