बंगाल में 15 दिन के लिये पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, अगले आदेश तक मेट्रो और बस सेवाएं बंद

punjabkesari.in Saturday, May 15, 2021 - 02:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य में 16 से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने की शनिवार को घोषणा की। मुख्य सचिव ए. बंदोपाध्याय ने कहा कि हम महामारी को फैलने से रोकने के लिए रविवार को सुबह छह बजे से 30 मई की शाम छह बजे तक सख्त कदम उठा रहे हैं।’’

 

 मेट्रो और बस सेवाओं को पूरी तरह बंद करने का ऐलान
मुख्य सचिव ने कहा कि  इस अवधि के दौरान सभी सरकारों और निजी कार्यालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, बार, खेल कॉम्प्लेक्स, पब और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। पंद्रह दिनों के लॉकडाउन के दौरान निजी वाहन, टैक्सी, बस, मेट्रो रेल, उपनगरीय ट्रेन भी नहीं चलेंगी।
 

 

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बार रहेंगे बंद
मुख्य सचिव ने कहा कि पेट्रोल पम्प खुले रहेंगे और आवश्यक सेवाएं जैसे कि दूध, पानी, दवा, बिजली, अग्निशमन, कानून एवं व्यवस्था और मीडिया इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं आएंगे। ई-कॉमर्स और घर पर सामान पहुंचाने (होम डिलीवरी) की सेवाओं को मंजूरी दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News