दिल्ली की सुबह रही खुशनुमा, हवा का बदला रूख

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 12:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को दिल्लीवासियों के लिए दिन की शुरुआत बड़ी खुशनुमा रही। मौसम विभाग के अनुसार यहां का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य तापमान है। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा में नमी का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 73 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आसमान साफ रहेगा और आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर रहने की उम्मीद है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

बता दें कि बीते दिनों लगातार हवा चलने की वजह से भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। ये उत्तर पश्चिमी हवाएं ही हरियाणा तथा पंजाब में पराली जलने से निकलने वाले धुएं को दिल्ली ला रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News