यमुना को लेकर बोले केजरीवाल,कहा- इतना साफ बना देंगे कि लोग लगा सकेंगे डुबकी

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 10:42 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को फिर से जीत मिलती है तो उनकी सरकार यमुना को इतना साफ बना देगी कि शहर के लोग नदी में डुबकी लगा सकेंगे।
PunjabKesari
ग्रेटर कैलाश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह अगले चुनाव से पहले दिल्लीवासियों के साथ यमुना में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने कहा,“ आप यमुना में डुबकी लगा सकेंगे। आज से पांच साल, अगले चुनाव से पहले, मैं भी आप के साथ शामिल होऊंगा और हम यमुना में डुबकी लगाने के लिए जाएंगे।” यमुना की सफाई केजरीवाल की ओर से जारी “गारंटी कार्ड” में भी शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News