हम आतंकवादियों को मारना नहीं चाहते हैं बल्कि उन्हें सरेंडर का मौका देना चाहते हैं: ले जनरल राजू

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2020 - 02:46 PM (IST)

श्रीनगर: सेना की 15 कापर्स के जनरल अफिसर कमांडिंग ले जनरल बीी एस राजू ने कहा कि सेना का मक्सद कश्मीर में आतंकियों को मारना नहीं है बल्कि उन्हें सरेंडर का मौका देना है। चिनार कापर्स के अधिकारिक हैंडल पर अपलोड की गई एक वीडियो में अधिकारी ने कहा कि जिन्दगी का कोई भी नुकसान दुखदायक होता है। उन्होंने कहा कि 6 साल के बच्चे की मौत हो या फिर सोपोर में 65 वर्ष के व्यक्ति  की मौत, दुख है। उन्होंने कहा कि अपनेे मृत दादा की छाती पर बैठे बच्चे की जो तस्वीर सामने आई है वो दुखद है।


सैन्य अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी भीड़ वाली जगहों पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ पर आ जाते हैं। इससे नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि अब नया हथकंडा अपना रहे हैं और र्मिस्जदों का प्रयोग कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि मस्जिद से हमे 60 गोलियां मिली। कुछ सीआरपीएफ पर चलाई गईं थीं और कुछ उन्होंने भागने के लिए चलाई और उससे सिविल लोगों को नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं माहौल खराब करने के लिए भी इस्तेमाल की जाती हैं। उन्होंने कहा, मैने पहले ही कहा कि हर मौत दुखद है। हम मारना नहीं चाहते हैं बल्कि उन्हें सरेंडर का मौका देना चाहते हैं।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News