डाॅक्टर को मिली अनोखी सजा- सीनियर डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर को दी पूरे अस्पताल में दौड़ते रहने का आर्डर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2022 - 03:50 PM (IST)

सूरत: गुजरात के एक सरकारी अस्पताल में सजा का अनोखा मामला देखने को मिला। दरअसल, यहां पर  एक सीनियर डॉक्टर द्वारा एक जूनियर डॉक्टर को प्रताड़ित करने की अजीबो गरीब सजा दी गई। किसी बात को लेकर नाराज हुए सीनियर डॉक्टर ने अपने जूनियर डॉक्टर को पूरे अस्पताल में दौड़ते रहने की सजा दी, जिसके बाद वह डॉक्टर पूरे अस्पताल में दौड़ता हुआ हुए दिखाई दिया। जब यह मामला सामने आया  तो इसकी जांच के आदेश दिए गए।

 जानकारी के मुताबिक, सूरत महानगर पालिका की ओर से संचालित एक हड्डी रोग हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टर जूनियर डॉक्टर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी जिसके बाद सीनियर डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर को सजा के तौर पर पूरे अस्पताल में दौड़ लगाने को कहा। इसके बाद जूनियर डॉक्टर को पूरे अस्पताल परिसर में  दौड़ते हुए देखा किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जो बाद में सोशल मीडिया पर जमकर वायरर हुआ है। डॉक्टर के दौड़ लगाते समय वहां पर आते-जाते मरीज और उनके परिजन भी दिखाई दिए हैं। 
 
वहीं, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर दीपक होवाले ने इसके जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 5 सदस्यीयों की टीम का गठन किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News