असम में कब्जा हटाने गई पुलिस और लोगों के बीच हिंसक झड़प, 2 की मौत और कई घायल

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 06:53 PM (IST)

नेशनल डेस्कः असम के दरांग जिले में गुरुवार को कब्जा हटाने गई पुलिस की लोगों से झड़प हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिपाहझार में हुई इस झड़प में 2 लोगों की मौत हो गई। कई घायल भी हुए। इस झड़प के वीडियो सामने आए हैं। इसमें भारी संख्या में पुलिसवाले मौजूद दिख रहे हैं। घटनास्‍थल के वीडियो में एक व्‍यक्ति को आक्रामक मुद्रा में स्टिक लेकर पुलिसकर्मियों की ओर से बढ़ते देखा जा सकता था जिसकी बाद में पुलिसवाले निर्ममता से पिटाई कर रहे हैं।

दारांग के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बेदखली अभियान का विरोध किया और पथराव शुरू कर दिया. एसपी सुशांत बिस्वा सरमा ने कहा, "हमारे नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो नागरिक भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब चीजें सामान्य हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News