250 रुपए में पकड़ा गया 250 बीघा जमीन का मालिक विकास दुबे, एक गलती पड़ गई भारी

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 12:16 PM (IST)

नई दिल्ली: आठ पुलिसवालों को मारने वाला विकास दुबे आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दुबे को यहां महाकाल पुलिस चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लेकर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हैं। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आईए जानते हैं महाकाल मंदिर में आखिर कैसे पकड़ा गया विकास दुबे। 

PunjabKesari

दरअसल एनकाउंटर के डर से विकास दुबे महाकाल के दरबार में आया था ताकि वह गिरफ्तार न हो सके। विकास दुबे ने 250 रुपये की रसीद कटवाकर मंदिर में दाखिल हुआ था। जब विकास दुबे रसीद कटवाने के लिए पहुंचा तभी वहां मौजूद कर्मचारी को लगा कि यह विकास दुबे है। शक होने पर मंदिर के कर्मचारियों ने उसे गिरफ्त में ले लिया। उसके बाद महाकाल मंदिर के पुलिस चौकी को सूचना दी गई। यह पूरा प्रकरण करीब 9 बजे के आसपास हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि जब विकास दुबे को पकड़ा गया तो उसने अपने आप को छुड़ाने की ज्यादा कोशिश नहीं की। इस तरह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से कानपुर गोली कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया। वहीं विकास दुबे की इस हरकत को लेकर जानकारों का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि उसे गिरफ्तारी के  बाद भी अपने एनकाउंटर का डर हो, जिसके कारण उसने अपनी गिरफ्तारी का सबूत देने के लिए मीडिया के आगे अपना नाम चीखा।

PunjabKesari

आपको बतां दे कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके परिवार के पास करीब ढाई सौ बीघा जमीन है। ये जमीने चौबेपुर, बिल्हौर, शिवली, बिठूर में हैं। कानपुर के कल्याणपुर, काकादेव के साथ ही गांव व लखनऊ में भी विकास के नाम पर करोड़ों की जमीन, मकान और संपत्तियां हैं। कानपुर पुलिस के मुताबिक शिवली के शोभन में विकास ने अपने भाई दीपू दुबे के नाम करीब 20 बीघा जमीन खरीदी थी. बिकरू, दिलीपनगर, कांशीराम निवादा, बिल्हौर, चौबेपुर कस्बा, बिठूर व कल्याणपुर में भी उसके व रिश्तेदारों के नाम पर प्लाट व खेत हैं. इन जमीनों की कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। 

PunjabKesari

पिछले 6 दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश
कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या पता करके फरार विकास दुबे की तलाश पिछले 6 दिनों से जारी थी वही आज सुबह ही विकास दुबे के दो साथियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। जिसके थोड़ी देर बाद ही विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News