विदिशा हादसा: 12 घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 3 शव निकाले बाहर...कुएं में अब भी कई लोग फंसे

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 08:22 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा के बाहरी इलाके में कुएं में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के गिरने के कारण हुए हादसे में शुक्रवार सुबह तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और एक दर्जन से अधिक लोगों को गुरुवार रात ही निकाला जा चुका था। रातभर चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद सुबह तीन लोगों को मृत अवस्था में निकाला गया। कल रात निकाले गए 15 लोगों को गंजबासौदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंजबासौदा के बाहरी क्षेत्र के लाल पठार इलाके में कल देर शाम एक बच्चा कुएं में गिर गया था। उसे बचाने के लिए दर्जनों ग्रामीण कुएं की मुंडेर और उस पर लगी जाली पर चढ़ गए थे।

PunjabKesari

अचानक हुए हादसे के चलते ग्रामीण, जाली और मिट्टी के साथ कुएं में जा गिरे थे। देर रात राहत एवं बचाव कार्य के दौरान भी कुछ लोग कुएं में गिर गए थे। तत्काल प्रारंभ किए गए राहत एवं बचाव कार्य के दौरान 15 लोगों को निकालकर गंजबासौदा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद कुएं का पानी निकालने का क्रम शुरू किया गया। तड़के तक दो लोगों के शव मिल चुके थे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी थी। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी।

PunjabKesari

विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी देर रात मौके पर पहुंचे और वे रातभर वहीं पर रहे। सुबह बचाव कार्य के दौरान एक शव और निकाला गया। अब तक कुल तीन शव निकाले जा चुके हैं। एक अनुमान है कि 30 से अधिक लोग कुएं में गिरे हैं। माना जा रहा है कि अब कुछ ही घंटों में स्थिति साफ हो जाएगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News