भारत के आसमां में राफेल की उड़ान का VIDEO, ‘हैप्पी लैंडिंग-हैप्पी हंटिंग’ नौसेना ने ऐसे किया वेलकम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2020 - 02:54 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राफेल लड़ाकू विमान आज भारतीय वायुसेना के बाड़े में शामिल होने जा रहा है। राफेल लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में दाखिल हो गए हैं। भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही पांचो राफेल विमानों का आईएनएस कोलकाता ने स्वागत किया। इसके बाद दो सुखोई लड़ाकू विमानों ने पांचों राफेल विमान को एस्कॉर्ट किया। राफेल लड़ाकू विमानों का भारतीय सीमा में दाखिल होने का वीडियो भी सामने आया है। 

 

राफेल के ग्रुप कैप्टन और INS कोलकाता की रोचक बात 
राफेल ने भारत की सीमा में प्रवेश से पहले अरब सागर में तैनात युद्धपोत INS कोलकाता से संपर्क साधा। इस पल को कैमरे में कैद किया गया है। राफेल के ग्रुप कैप्टन और INS कोलकाता के बीच इस दौरान रोचक बातचीत का ऑडियो भी आया।  INS कोलकाता ने  स्वागत में कहा, 'आप गर्व के साथ आसमान की ऊंचाइयों को छुएं। हैपी लैंडिंग। वहीं राफेल को उड़ा रहे ग्रुप कैप्टन गुरकीरत सिंह ने कहा, 'हवाएं आपके माकूल रहें और हैप्पी हंटिंग...।

PunjabKesari

बता दें कि 5 विमानों में एक सीट वाले तीन और दो सीट वाले दो विमान हैं। अधिकारियों ने अंबाला सैन्य अड्डे के आसपास निषेधाज्ञा जारी कर तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि अंबाला जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा जारी कर सैन्य अड्डे के तीन किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News