''द कश्मीर फाइल्स'' की तारीफ करते हुए उपराष्ट्रपति ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 01:24 PM (IST)

नई दिल्लीः कश्मीरी पंडितों  के नरसंहार पर बनीं फिल्म  'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर बीजेपी पूरे सपोर्ट में है वहीं अब इस बीच एक सम्मेलन में बोलते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने विपक्षी राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए कहा कि वे फिल्म को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं है। 

 
वेंकैया नायडू ने कहा कि  जनता ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स के दस्तावेजीकरण को सकारात्मक तरीके से लिया है। लोगों में जबरदस्त उत्साह है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। दुर्भाग्य से, हमारे देश में लोगों में हर चीज का राजनीतिकरण करने की प्रवृत्ति है और सब कुछ विवादास्पद बनाने की कोशिश करते हैं।  फिल्म पर राजनीतिक कोण को लेकर उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि फिल्म में तथ्यों को दिखाया गया है।  
 

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर फिल्म के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने भाजपा से सवाल किया था कि 8 साल से केंद्र में उनकी सरकार हैं, अब तक कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया? केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार का राजनीतिकरण किया है। 
 

जानकारी के लिए बता दें कि द कश्मीर फाइल्स की पीएम मोदी से लेकर यूपी सीएम समेत कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने तारीफ की है। जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरे हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News