मानसून सत्र से पहले वेंकैया नायडू ने अपने आवास पर बुलाई राज्यसभा के सदन नेताओं की बैठक

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 09:21 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले आज  शाम सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। संसद का सत्र 19 जुलाई सोमवार से आरंभ हो रहा है। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी कि इस बैठक में सदन में के सभी राजनीतिक दलों और समूहों को आमंत्रित किया गया। 

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार यह बैठक उप राष्ट्रपति निवास पर आयोजित होगी। बैठक में शामिल होने के लिये अभी तक विभिन्न राजनीतिक दलों के 40 से अधिक नेता और केंद्रीय मंत्री सहमति दे चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि बैठक में सदन का कामकाज सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा होगी । 

PunjabKesari
राज्यसभा में इस बार सदन के नये नेता पीयूष गोयल हैं। उन्होंने थावरचंद गहलोत का स्थान लिया है। गहलोत को पिछले दिनों कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। गोयल ने  एक दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा से मुलाकात की थी।

PunjabKesari

माना जा रहा है कि  संसद के आगामी मानसून सत्र में सरकार देश में कोविड प्रबंधन और मूल्य वृद्धि के मुद्दों पर चर्चा पर विचार कर सकती है ताकि दोनों सदन सुचारू रूप से चल सकें। कोविड-19 के खतरनाक दूसरी लहर के बाद संसद का यह पहला सत्र होगा।सरकार ने सदनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News