वेंकैया नायडू को सर्वाइकल की समस्या, राज्यसभा सदस्यों से कही यह बात

punjabkesari.in Wednesday, Mar 10, 2021 - 01:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू इन दिनों सर्वाइकल की समस्या से जूझ हैं।  नायडू ने खुद बुधवार को शून्यकाल से पहले सदन में सदस्यों को इसके बारे में बताया। नायडू ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें नहीं मुड़ने की सलाह दी। डॉक्टरों ने नायडू को सीधे रहने को कहा। सदन की कार्रवाई के दौरान भी नायडू सीधे बैठे रहे। बता दें कि आजकल कई लोगों को सर्वाइकल की समस्या है।

 

खासतौर पर यह समस्या उनको ज्यादा होती है जो ज्यादातर बैठकर काम करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में महिलाएं सबसे ज्यादा सर्वाइकल से पीड़ित होती है। सर्वाइकल के चलते गर्दन में दर्द और अकड़न हो जाती है। कई बार सिर के पीछे से भी तेज दर्द होता है। कंधे के आसपास दर्द और सूजन भी हो जाती है। ऐसे में जब ऐसे लक्षण दिखें तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News