तूफान की चेतावनी के कारण मुंबई में दो दिन के लिए टीकाकरण स्थगित

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 11:43 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ‘तौकते' की चेतावनी के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को अगले दो दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी, जिसके मुताबिक मुंबई में 15 और 16 मई को टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा। 

मुंबई के अतिरिक्त महानगर पालिका आयुक्त सुरेश ककाणी ने मीडिया को बताया कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते' के मद्देनजर एहतियात के तौर पर टीकाकरण अभियान को रोकने का फैसला लिया गया है। मुंबई में कुल 260 टीकाकरण केन्द्र हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते' मुंबई के नजदीक से होकर गुजर सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News