USA Best Restaurant का खिताब जीता भारतीय ''चाय पानी'' ने, इस खासियत से बना विनर

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 12:06 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अमरीका के उत्तरी कैरोलिना में मशहूर रेस्टोरेंट चाय पानी को यूएस का सबसे अच्छा रेस्टोरेंट चुना गया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार बीते सप्ताह शिकागो में जेम्स बियर्ड फाउंडेशन अवार्ड में एशविले रेस्टोरेंट को अमरीका का सबसे बेहतरीन रेस्तरां नॉमिनेट किया गया गया था। यह न्यू ऑरलियन्स में ब्रेनन जैसे नॉमिनीज में टॉप पर था। अमेरिका में चाय पानी नाम से मशहूर एक रेस्तरां जो उत्तरी कैरोलिना में किफायती भारतीय स्ट्रीट फूड परोसता है।

 ईरानी परिवार चलाता है रेस्टोरेंट
चाय पानी नाम से ही स्पष्ट हो रहा है कि यह भारतीय व्यंजनों का रेस्टोरेंट होगा। इस रेस्टोरेंट की खासियत इसके स्वादिष्ट चपपटे चाट और दूसरे भारतीय व्यंजन हैं। भारतीय व्यंजनों का रेस्टोरेंट होने के बाद भी इसकी लोकप्रियता पूरे अमरीका में है। यहां खाने-पीने के लिए सिर्फ भारतीय ही नहीं पाकिस्तानी, बांग्लादेशी समेत दुनिया भर के खाने-पीने के शौकीन लोग पहुंचते हैं। नॉर्थ कैरोलिना में यह रेस्टोरेंट एक ईरानी परिवार चलाता है।

इसलिए दिया गया अवॉर्ड
कोविड-19 वायरस फैलने के बाद से लगाए गए लॉकडाउन और पाबंदियों की वजह से कई अमेरिकी रेस्तरां अस्थायी रूप से बंद हो गए थे। 2020 और 2021 दो साल रद्द होने के बाद यह अवॉर्ड फंक्शन इस साल आयोजित किया गया था। दो साल बाद आयोजित अवॉर्ड फंक्शन में भारतीय व्यंजनों के रेस्टोरेंट को अवॉर्ड मिला है। स्थानीय लोग इसे लेकर काफी खुश हैं। अवॉर्ड कई क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है। इसमें व्यंजनों की विविधता, उनके परोसने का अंदाज, नए प्रयोग, साफ-सफाई और आकर्षक प्रस्तुति जैसे पहलू शामिल थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News