UP: हिरासत में लिए गए आप सांसद संजय सिंह, बोले- भाजपा को तिरंगे से डर लगता है?

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 05:09 PM (IST)

नेशनल डेस्कः तिरंगा संकल्प यात्रा का नेतृत्व करने के लिए वाराणसी पहुंचे आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह  को कमिश्नरेट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुरुवार सुबह भेल स्थित गणेशपुर तरना  के पास एयरपोर्ट रोड पर पुलिस ने उन्हें रोका और हिरासत में लिया। इस दौरान वो पुलिसकर्मियों के साथ उलझते भी दिखे।

वो बार-बार उस आदेश की प्रति मांग रहे थे जिसके आधार पर उन्हें पुलिस ने रोका था। उन्होंने कहा कि वाराणसी में हर पार्टी रैली कर रही है। किसी को भी आने से नहीं रोका गया। मुझे किस कानून के तहत रोका जा रहा है। मैं कहां जा रहा हूं, किसी काम से आया हूं, इससे पुलिस को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।

आप सांसद ने कहा कि तिरंगा फहराने वाले की गिरफ्तारी क्यों? ये कैसा कानून है? वहीं संजय सिंह ने वीडिया बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ को तिरंगा झंडा से डर लगता है। अपने देश में तिरंगा यात्रा को अवैध कैसे घोषित किया जा सकता है। उन्होंने पूछा कि आखिर तिरंगे से भाजपा को डर क्यों लगता है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News